ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्धांगी धारा। ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव…
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे। ॐ जय शिव…
अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी। ॐ जय शिव…
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव…
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालनकारी। ॐ जय शिव…
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव…
काशी में विश्वनाथ विराजत नंदी ब्रह्मचारी।
नित उठ भोग लगावें महिमा अति भारी। ॐ जय शिव…
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय शिव ओंकारा।
You Can Also Read
- Related Chalisa
- Related Mantras
- 108 Names
- Sahasranama
Hindi Translation
यह आरती भगवान शिव के विराट स्वरूप का वर्णन करती है—एक मुख से लेकर पंच मुख तक, हंस और गरुड़ जैसे वाहनों पर विराजमान, त्रिशूल और कमंडलु धारण किए हुए। ब्रह्मा, विष्णु और शिव को एक ही परम तत्व का रूप बताया गया है, और काशी विश्वनाथ की महिमा का उल्लेख है।
English Translation
This is the most popular aarti of Lord Shiva, describing His many forms and manifestations — from Ekanana to Panchanana, holding the trident and kamandalu. It affirms that Brahma, Vishnu and Shiva are one supreme reality (Om), and glorifies Shiva as Vishwanath of Kashi, granter of the wishes of all who sing His aarti.
Significance
How to Chant?
Offer bel patra, water, and milk to the Shivling, light a diya or camphor, and sing the aarti while circling the lamp in front of the deity; it is customary to ring a bell throughout.
Number of Repetitions
Once at the end of daily Shiva puja; repeated through the night during Maha Shivratri jagran.
Best Time to Chant
Morning and evening aarti, Mondays, the month of Shravan, and Maha Shivratri.
Benefits of Aartis
- Brings peace, positivity, and spiritual energy
- Helps strengthen devotion and faith in God
- Creates a peaceful atmosphere at home and temples
- Traditionally performed during daily worship and festivals